pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

गैंगस्टर सहित 50 से अधिक मुकदमों वाली डोईवाला हिस्ट्रीशीटर “माया” गिरफ्तार

"Maya" of Doiwala—a history-sheeter facing over 50 cases, including charges under the Gangster Act—arrested.

देहरादून : देहरादून में अपराधियों के विरुद्ध जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत डोईवाला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पुलिस ने डोईवाला की महिला हिस्ट्रीशीटर माया देवी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

50 से अधिक मुकदमों का है इतिहास

पकड़ी गई आरोपी माया देवी (पत्नी स्व. मुकेश कुमार) न केवल कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है,

बल्कि उसके विरुद्ध देहरादून के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं.

लंबे समय से वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रही है.

कैसे हुई गिरफ्तारी ?

कोतवाली डोईवाला की पुलिस टीम ने राजीवनगर तिराहे के पास से घेराबंदी कर अभियुक्ता को दबोचा.

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 52 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब (माल्टा) बरामद हुए.

पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने महिला अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत नया मामला पंजीकृत कर लिया है.

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ ऐसी ही कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी.

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता

मायादेवी पत्नी स्व0 मुकेश कुमार निवासी ग्राम छदम्मीवाला कोतवाली डोईवाला

बरामदगी

52 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब माल्टा

Related Articles

Back to top button
пинап