Dehradun

दुखद : दुर्घटना में घायल स्थानीय युवक की मौत

देहरादून : ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) एक बेहद दुखद घटनाक्रम में बीते कुछ दिनों पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल स्थानीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है

कब और कहां हुआ था एक्सीडेंट ?

6 अक्टूबर 2023 को डोईवाला में सौंग नदी के पुल पर दो बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर हुई थी

यह दुर्घटना शाम लगभग 7:00 बजे हुई थी

इस रोड एक्सीडेंट में सामाजिक कार्यकर्ता और सर्प मित्र के रूप में प्रसिद्ध भारत भूषण कौशल के भतीजे को गंभीर चोट आई

भारत भूषण कौशल के भाई अश्वनी कौशल का 21 वर्षीय पुत्र गौतम कौशल इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था

गौतम कौशल के सर में गंभीर चोट आई थी

एक्सीडेंट के बाद गौतम कौशल को घायल अवस्था में हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया था

वहां से इलाज के लिए देहरादून के कैलाश अस्पताल ले जाया गया

6 अक्टूबर से लगातार गौतम कौशल डॉक्टरों की निगरानी में कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट रहा

गौतम कौशल अस्पताल में एडमिट करने के बाद से लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर था

इसी दौरान आज शाम लगभग 5:00 बजे गौतम कौशल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

शोकाकुल भारत भूषण कौशल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम कौशल का अंतिम संस्कार कल दोपहर 1:30 बजे सौंग नदी स्थित मोक्ष धाम में किया जाएगा

गौतम कौशल की मृत्यु से क्षेत्रीय जनता और युवाओं में शोक व्याप्त है

 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru