
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह तेज
देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा के देहरादून महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के सम्मान में एक रैली का आयोजन किया गया था
जिसके लिए देहरादून के लॉर्ड वेंकटेश्वरा वेडिंग पॉइंट में सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी दौरान गैस के गुब्बारे में चिंगारी लगने से अचानक वह धमाके के साथ जल गए
जिससे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता आग में झुलस गए हैं जानकारी के मुताबिक युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत भी इस दुर्घटना में मामूली रूप से प्रभावित हुए हैं
युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने जो इस आग से झुलसे हैं अपना उपचार देहरादून के कोरो नेशन हॉस्पिटल मैं कराया है
इस दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है