pinko казино
DehradunUttarakhand

फार्मासिस्टों की नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मिला बेरोजगार संघ

Unemployed Association Meets Health Minister Subodh Uniyal Regarding the Appointment of Pharmacists

देहरादून,22 मार्च 2026 : उत्तराखंड के बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के द्वार पर दस्तक दी है।

उन्होंने धामी सरकार के नये स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की

‘बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एलोपैथिक संघ’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल (State health Minister,Subodh Uniyal) से मुलाकात की

संघ ने उन्हें कार्यभार संभालने की बधाई दी

संघ द्वारा फार्मासिस्टों की नियुक्ति व पद सृजन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियुक्तियों पर जोर

संघ के प्रदेश संयोजक अमित जोशी और देहरादून प्रभारी शीशपाल कठैत के नेतृत्व यह मुलाकात हुई

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री को राज्य के बेरोजगार फार्मासिस्टों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया गया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के भीतर लगभग 30,000 बेरोजगार एलोपैथिक डिप्लोमा फार्मासिस्ट वर्षों से सरकारी नियुक्तियों की बाट जोह रहे हैं।

संघ की मुख्य मांग है कि प्रदेश के सभी ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ (पूर्व में उपकेंद्र) में फार्मासिस्टों के पदों को सृजित कर तत्काल नियुक्तियां की जाएं।

539 पदों के विलोपन पर जताई चिंता

मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने तकनीकी विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया

कहा कि पूर्व में उपकेंद्रों के लिए 539 पद सृजित किए गए थे।

हालांकि, वर्तमान सरकार द्वारा इन केंद्रों को ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के रूप में उच्चीकृत करने और प्रदेश में IPHS (Indian Public Health Standards) मानक लागू होने के बाद, इन पदों को अस्पतालों में समायोजित किया जा रहा है।

संघ ने पुरजोर मांग की है कि:

पूर्व के इन 539 पदों को तत्काल पुनर्जीवित किया जाए।

प्रत्येक उपकेंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक डिप्लोमा फार्मासिस्ट की अनिवार्य रूप से नियुक्ति हो।

स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने संघ की मांगों को गंभीरता से सुना और फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग इन मांगों पर विचार-विमर्श कर रहा है

और फार्मासिस्टों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित और सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
пинап