डोईवाला में “तिरंगा यात्रा” ने भरा जोश,आजादी का उत्सव शुरू
"Tiranga Yatra" filled with enthusiasm in Doiwala, Independence Day celebrations began

देहरादून,13 अगस्त 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ऋषिकेश जिले की ओर से “तिरंगा यात्रा” Tiranga Yatra का आयोजन किया गया.
यह तिरंगा यात्रा डोईवाला के अहिल्याबाई होल्कर मार्ग पर स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल से शुरू हुई.
तिरंगा यात्रा प्रेमनगर बाजार, मिल रोड, नगर चौक, देहरादून रोड से होते हुए ब्लॉक प्रांगण में जाकर समाप्त हुई.
इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया.
जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया.
इस अवसर पर संगठन मंत्री अजेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के इतिहास और उसके गौरव से जोड़ना है.
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है.
विधायक बृजभूषण गैरोला ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आजादी और एकता का प्रतीक है.
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, एकता और अखंडता का प्रतीक है.
ये रहे प्रमुख रुप से उपस्थित
तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा वरिष्ठ नेता रामेश्वर लोधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा, राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी,तिरंगा यात्रा सहसंयोजक उषा कोठारी, संजीव लोधी, मण्डल पंकज शर्मा, जितेंद्र नेगी,मण्डल मीडिया प्रभारी केतन गुप्ता, सभासद ईश्वर रोथान, सभासद रियासत अली, मनीष छेत्री,मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल,पूनम तोमर, कृष्णा तड़ियाल,हौसला पवार, माया अधिकारी, संतोषी बहुगुणा, प्रशांत खारोला, रश्मि देवी, सभासद रियासत अली, जरनैल सिंह, ललित पंत, सोनू गोयल, चंद्रभान पाल, रवि सुमेरचंद, संजीव लोधी, विनय कंडवाल, अवतार सिंह, गोवर्धन,मनमोहन नौटियाल कैलाश जोशी, धनवीर नेगी, बलबीर सिंह बिष्ट, संपूर्ण रावत, अनीता गुरुंग, रीना छेत्री, रक्षा देवी, सुरेश सैनी आदि बड़ी संख्या में देशप्रेमी उपस्थित रहे.