pinko казино
DehradunUttarakhand

ये है “उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना”,गृह मंत्रालय ने किया चयन

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : गृह मंत्रालय,भारत सरकार के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन कर लिया गया है

इसे उत्तराखंड के बेस्ट पुलिस स्टेशन के तौर पर चयनित किया गया है

► एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने हासिल किया एक और मुकाम

► जनपद देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन को वर्ष 2023 के लिए प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन किया गया चयनित

► गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सभी मापदंडों पर खरा उतरा था थाना क्लेमेनटाउन

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वनिर्मित मापदंडों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए जनपद देहरादून के थाना क्लेमनटाउन को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में चयनित किया गया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन को Best Police Station का Certificate प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button
пинап