Dehradun

बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किये गये अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल,निकाला पैदल मार्च

Dehradun :वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि) द्वारा “अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी” के बलिदान को स्मरण करते हुए 79वी पुण्यतिथि व बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यह आयोजन उनके प्रतिमा स्मारक पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर नगर पालिका परिषद डोईवाला में मनाया गया।

इस अवसर पर एक पैदल मार्च का आयोजन नगर पालिका परिषद डोईवाला से अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल नवनिर्मित चौक (डोईवाला) तक निकाला गया

उनकी नवनिर्मित प्रतिमा स्मारक पर श्रद्धांजलि देखकर पुष्प अर्पित की गई।

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के संस्थापक सचिव विशाल थापा द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया व उनके बलिदान एवं त्यागो को याद किया गया।

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा इस क्षेत्र के महान प्रथम अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी ने इस क्षेत्र की धरती पर जन्म लेकर हमें गौरवान्वित किया

हमें इस महान बलिदानी के त्याग को हमेशा स्मरण करते रहना चाहिए।

सभी प्रतिनिधियों द्वारा कहा गयी कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलकर इस डोईवाला क्षेत्र की धरती पर जन्मे प्रथम अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी के नाम से किया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित्रा मनवाल ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोईवाला,

उत्तम सिंह नेगी (अधिशासी अधिकारी), श्रवण सिंह प्रधान पूर्व अध्यक्ष (वीर गोरखा कल्याण समिति),

करण बोहरा (पूर्व राज्य मंत्री), कुलदीप खत्री, पंडित शालिग्राम शास्त्री, दीपक थापा,गंगा शाही शाखा अध्यक्ष डोईवाला (गोरखाली सुधार सभा),

प्रदीप छेत्री, शाखा अध्यक्ष लच्छीवाला (गोरखाली सुधार सभा), के के थापा शाखा अध्यक्ष छिदद्ररवाला (गोरखाली सुधार सभा),

पम्मी राज, नरेंद्र थापा, मनीष कुमार धीमान सभासद, गौरव मल्होत्रा सभासद,

शांति थापा, संस्थापक अध्यक्ष (हेल्प क्रॉस ट्रस्ट), सागर मनवाल, मधु थापा,

गौरव चौधरी, तेजेंद्र ककरेल, लोकेश बन,राजवीर खत्री, राजेंद्र उपाध्याय,

सूरज राई, हीरा थापा, अर्जुन छेत्री, शरद थापा, जीवन लिंबू, शमशेर थापा,

डमबर बहादुर, प्रवेश राना, वीरेंद्र थापा, मुकेश कोहली, अजय रावत, टेक बहादुर राना,

पिंटू राना, मीम बहादुर राना, उमेश राना, ज्योति राना, चंद्रकला भंडारी,

दिल बहादुर खत्री (अध्यक्ष मंदिर समिति) एवं पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संगठन आदि अनेक संस्थाओं व कई लोगों ने श्रद्धा सुमन देकर पुष्प अर्पित की।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!