pinko казино
CrimeDehradunExclusive

डोईवाला के इस घर में हुई लगभग 3 लाख की चोरी

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला के एक घर में बीती रात चोरी हो गई

यह मामला डोईवाला के कोटि अठूरवाला का है

घरवाले गए थे पड़ोस की शादी में 

परिवार वाले पड़ोस में शादी में गए हुए थे

तभी चोरों ने मौका देखकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि 8:00 बजे सुमन सिंह राणा अपने परिवार के साथ अपने पड़ोसी उनियाल जी की यहां शादी में गए हुए थे

यह शादी का घर भी कोई बहुत दूर नहीं था मात्र 3 घर छोड़कर ही यह शादी थी

घर की ज्वेलरी और नगदी पर हाथ साफ़ 

जब सुमन सिंह राणा शादी में गए थे इसी बीच उनके घर में चोर घुस आए

जिन्होंने अंदर रखी हुई ज्वेलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया

हक्के-बक्के रह गये गृह स्वामी 

शादी से लगभग डेढ़ घंटे बाद 9:30 बजे

जब सुमन सिंह राणा वापस लौटकर अपने घर आए तो जब उन्होंने बाहर का गेट खोला तो ताला खोलने के बाद भी गेट नहीं खुला

दरअसल चोरों ने दीवार फांदकर अंदर घुसने के बाद भीतर से गेट को बंद कर दिया था

जैसे ही सुमन सिंह राणा ने देखा कि उनके घर का गेट अंदर से बंद है और भीतर कमरे में लाइट का उजाला दिखाई दिया तो वह समझ गए कि कुछ तो गड़बड़ है

टूटा ताला,टूटा लॉकर गहने,नगदी गायब 

जब वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर पहुंचे तो दीवार फांदकर घर में घुसने के बाद उन्होंने पाया की उनके घर के बेड पर एक बारी पड़ी हुई थी और लॉकर के पास छेनी पड़ी हुई थी

चोरों ने इस घर से ताला तोड़ने के बाद लॉकर को तोडा

उन्होंने इस घर से गले का सोने का हार जो उनकी पत्नी ने हाल ही में धनतेरस पर बनवाया था

इसके अलावा हाथ की अंगूठी ,दो जोड़ी नाक की नथुनी और पैरों की पाजेब के अलावा बेटी की शादी में मिले शगुन के लिफाफों में नगदी रखी हुई थी

चोर यह सारा सामान समेट कर वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गए

जॉलीग्रांट पुलिस मौके पर 

सुमन सिंह राणा के द्वारा दी गई सूचना पर जॉली ग्रांट पुलिस मौके पर पहुंची

जिसने अपनी जांच शुरू कर दी है

सुमन सिंह राणा मार्च 2022 में शुगर मिल सरसावा से सेवानिवृत हैं

Related Articles

Back to top button
пинап