pinko казино
CrimeDehradunExclusive

डोईवाला के बुल्लावाला में एक ही रात में दो अलग-अलग मंदिरों में चोरी

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला के बुल्लावाला में कल रात दो अलग-अलग मंदिरों में चोरी की वारदात हुई है जिसे लेकर ग्रामीण सकते में है

श्री देव सुमन मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक रावत ने यूके तेज से बात करते हुए बताया कि कल रात्रि में यहां वार्ड संख्या 2 में स्थित मां दुर्गा के मंदिर में चोरी की घटना हुई है

आज सुबह जब स्थानीय श्रद्धालू मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था

मंदिर के अंदर सारा सामान यहां वहां बिखरा हुआ था

मां दुर्गा की श्रृंगार की नथ, मांग-टीका इत्यादि आभूषण चोरी किये गये हैं

मंदिर में मूर्ति के पास ही कुछ नगद रुपए रखे हुए थे इन्हें भी चोरी कर लिया है

इस श्री देव सुमन मंदिर समिति में अध्यक्ष दीपक रावत के अलावा विनोद रौथाण, उत्तम रौथाण, विक्रम चौहान, रमेश गैरोला, ज्ञान सिंह असवाल, विनोद रावत ,शिव सिंह पुंडीर ,लक्ष्मण सिंह गुसाईं आदि लोग जुड़े हुए हैं

गौरतलब है कि बीती रात मां दुर्गा मंदिर के अलावा इसी वार्ड संख्या 2 के अंतर्गत स्थित मां कुंजापुरी मंदिर में भी चोरी की वारदात हुई है

इस प्रकार की वारदात से ग्रामीण हैरान परेशान है

मंदिर समिति के द्वारा चोरी की इस घटना के संदर्भ में डोईवाला पुलिस में लिखित तहरीर दी जा रही है

Related Articles

Back to top button
пинап