भानियावाला में हुयी चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
Theft in Bhaniawala Solved; One Arrested

देहरादून : डोईवाला पुलिस ने भानियावाला में हुयी वाहन चोरी का खुलासा किया है
जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
भानियावाला में रहने वाले मनीष कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि
5 मार्च 2026 की रात उनके घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल (UK07DD-2190) अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है.
डोईवाला पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत दर्ज किया.
पुलिस की कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में गठित टीम ने 18 मार्च 2026 की मध्य रात्रि को
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पुरानी रोड पर चेकिंग के दौरान प्रियांशु (उम्र 21 वर्ष) निवासी शिमला
बाईपास को चोरी की बुलेट के साथ दबोच लिया.
तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त आई-20 कार (UK11-9918) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रियांशु पुत्र राजेश निवासी – शिमला बाई पास, मूल चन्द एन्कलेव थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून उम्र- 21 वर्ष
बरामदगी विवरण
01- मो0सा0सं0- UK07DD-2190 (बुलेट मोटर साईकिल) ।
02- घटना में प्रयुक्त की गई आई-20 कार संख्या UK11-9918 रंग भूरा






