उत्तराखंड में वोटर लिस्ट होगी और भी सटीक,अब एक क्लिक पर घर बैठे BLO से करें बात
The voter list in Uttarakhand is set to become even more accurate; now, you can speak with a BLO from the comfort of your home with just a single click.
देहरादून,27 मार्च 2026 : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को आगामी वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) के पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में वोटर लिस्ट को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
निर्वाचन विभाग ने 85% से अधिक मैपिंग का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
अप्रैल महीने से पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर (Door-to-Door) सघन अभियान चलाया जाएगा।
जिन बूथों पर मैपिंग कम है, वहां विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाने के लिए ASD (Absent, Shifted, Death) सूची तैयार की जा रही है,
ताकि जो लोग वहां नहीं रहते या जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके नाम हटाए जा सकें।
“Book A Call With BLO-New Facility”
“बुक ए कॉल विद बीएलओ” – नई सुविधा
अब मतदाताओं को अपने बीएलओ (Booth Level Officer) को खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
मतदाता voters.eci.gov.in वेबसाइट या ECI-NET ऐप के जरिए अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं।
कॉल बुक करने के 48 घंटे (दो दिन) के भीतर बीएलओ खुद आपसे संपर्क करेगा और आपकी समस्या का समाधान करेगा।
राजनीतिक दलों से अपील (BLA की नियुक्ति)
राज्य में कुल 11,733 पोलिंग बूथ हैं,
लेकिन अभी तक सभी दलों की ओर से केवल 19,116 बूथ लेवल एजेंट (BLA) ही नियुक्त किए गए हैं।
बीजेपी ने 9,276, कांग्रेस ने 9,506, सीपीआई (एम) ने 217 और बसपा ने 117 बीएलए बनाए हैं।
चुनाव विभाग ने सभी दलों से आग्रह किया है कि वे हर बूथ पर अपने एजेंट (BLA) जरूर तैनात करें।
इस पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशन में किया जा रहा है
ताकि आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार हो सके।







