DehradunUttarakhand

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे देहरादून

Dehradun : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगे

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून स्थित Forest Research Institute वन अनुसंधान संस्थान में 49 वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस All India Indian Police Science Conference का आयोजन उत्तराखंड पुलिस के द्वारा किया जा रहा है

यह आयोजन 7 और 8 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा

अमृतकाल में पुलिसिंग

Policing in Amrit Kaal थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो Bureau of Police Research and Development (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है।

12 वर्षों के लम्बे अन्तराल के पश्चात् अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की पहल पर इसे अपने राज्य में कराने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

इससे पूर्व 41वें AIPSC का आयोजन 21 से 23 जून, 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में ही कराया गया था।

देशभर से पहुंचेंगें अधिकारी,रीसर्चर आदि

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन शनिवार, 07 अक्टूबर, 2023 को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में पूर्वाहन में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर अमित शाह,गृह मंत्री, भारत सरकार ने मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने हेतु पूरे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ तथा दूसरे हितधारक उपस्थित होंगे।

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

राज्यपाल करेंगें समापन

समापन समारोह रविवार, 08 अक्टूबर, 2023 को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) सभागार में सायं 04ः00 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि बनने के लिए सहृदय सहमति दे दी है।

क्या है अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) ?

BPR&D द्वारा AIPSC का पहली बार आयोजन वर्ष 1960 में बिहार में किया गया था।

तब से इसे अभी तक 48 बार विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा चुका है।

विभिन्न राज्य पुलिस बलों तथा केन्द्रीय पुलिस संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर

BPR&D प्रत्येक AIPSC के विषय निर्धारित करता है।

इन्हीं निर्धारित विषयों पर पेपर आमंत्रित किये जाते हैं तथा चर्चा एवं नीति निर्धारण के सुझाव केन्द्रित होते हैं।

क्या है इस AIPSC का उद्देश्य ?

अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस एक रचनात्मक मंच है।

इसका उद्देश्य पुलिस कार्य क्षेत्र में नई सोच एवं समन्वय को प्रोत्साहित करते हुए

पुलिस के लिए सामयिक हित के विभिन्न मुद्दों पर एक नया दृष्टिकोण विकसित करना

पुलिस अधिकारियों, सामाजिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञों एवं

विषय विशेषज्ञों के आज की महत्वपूर्ण पुलिस चुनौतियों के कारगर समाधान विकसित करना भी है।

विगत अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी

जो 22 से 23 अप्रैल, 2022 तक मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित की गई थी।

एग्जीबिशन का होगा आयोजन

49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान एक टेकनिकल एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा।

एग्जीबिशन में बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न नवीनतम उपकरण प्रदर्शित किए जांएगे।

एग्जीबिशन को देखने के लिए देहरादून के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!