pinko казино
CrimeDehradun

देहरादून के “स्टार लग्जरी स्पा” में ग्राहकों की जानकारी अधूरी,10 हजार का जुर्माना

देहरादून की राजपुर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट टीम ने एक स्पा सेंटर की आकस्मिक चेकिंग के दौरान अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की है.
> राजपुर रोड पर स्थित है स्टार लग्जरी स्पा
> ग्राहकों की आईडी और विवरण अधूरा
> स्टाफ और संचालक को चौकी लायी पुलिस
> स्पा की अनुमति की जा सकती है निरस्त
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :

स्पा का शौक,पहचान छुपाने का रोग

देहरादून के स्पा सेंटर को लेकर पुलिस के पास लगातार शिकायतें आ रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुये बीते कुछ दिनों से पुलिस लगातार कार्रवाई करती आ रही है.

इसी क्रम में आज पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने देहरादून के स्टार लग्जरी स्पा की आकस्मिक चेकिंग की गयी जिस दौरान पुलिस को भारी अनियमितता देखने को मिली हैं.

स्पा संचालक के द्वारा स्पा में आने वाले ग्राहकों की आईडी और उनका विवरण पूरी तरह से अंकित नही किया गया था.

इसके साथ ही स्पा संचालक के द्वारा अपने स्टाफ का भी पुलिस वेरिफिकेशन नही करवाया गया था

इसके अलावा भी पुलिस को जाँच में कईं अन्य कमियां देखने को मिली हैं.

पुलिस द्वारा स्टार लग्जरी स्पा के समस्त स्टाफ और संचालक को पुलिस चौकी जाखन लाया गया.

जहां उनसे विस्तार से पूछताछ की गयी पुलिस द्वारा अनियमितताओं के आरोप में स्टार लग्जरी स्पा संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट में 10हजार रुपये का जुर्माना किया गया.

इस मामले में पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है. जिससे इस स्पा के संचालन की अनुमति निरस्त की जा सके.

Related Articles

Back to top button
пинап