pinko казино
CrimeDehradunExclusive

डोईवाला के माजरी में गैस पाइप लाइन बिछाने के बाद पेमेंट से इंकार व मारपीट का आरोप

एक फर्म के मालिक ने डोईवाला के माजरी ग्रांट क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम देने वाली कंपनी पर बिल भुगतान न करने व धमकी देने के आरोप लगाये हैं.
> कंपनी द्वारा एक फर्म को दिया गया काम
> माजरी में फर्म ने बिछाई गैस पाइप लाइन
> काम होने पर पेमेंट से मुकरने का आरोप
> जान से मारने की धमकी का है आरोप

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले प्रदीप सिंह भदौरिया नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि स्पर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा माजरी ग्रांट क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम दिया गया था.

दरअसल प्रदीप सिंह भदौरिया की अंबर एसोसिएट के नाम से एक फर्म है जिसे कथित तौर पर स्पर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने का काम दिया गया था.

आरोप है कि जब यह काम पूरा हो गया तो स्पर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गुंजन गोयल और प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन मांझी के द्वारा प्रदीप सिंह भदौरिया की फर्म को भुगतान नहीं किया गया.

आरोप है कि इनके द्वारा कंपनी किसी अन्य को बेच दी गई है.

जब प्रदीप सिंह के द्वारा अपने भुगतान के बारे में कंपनी के डायरेक्टर और प्रोजेक्ट मैनेजर से बातचीत की गई तो उन्होंने अभद्र भाषा प्रयोग करने के साथ ही उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है.

Related Articles

Back to top button
пинап