pinko казино
DehradunUttarakhand

7 से 13 अक्टूबर तक धूमधाम से आयोजित होगा कुंजापुरी मेला

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
–रजनीश सैनी

देहरादून : आगामी सात से 14 अक्टूबर तक नरेंद्रनगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला कुंजापुरी पर्यटन विकास मेला धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

शनिवार को मेले की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आला अधिकारियों के संग तहसील सभागार में एक बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि बीते वर्षों में कोविड-19 महामारी के सुरक्षा दृष्टिगत कुंजापुरी पर्यटन विकास मेला आयोजित नहीं किया गया था।

वर्तमान स्थिति काफी हद तक सामान्य बनी हुई है।

इसके तहत कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले को इस वर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कहा कि इस मेले के माध्यम से विकास की संभावनाओं को धरातल पर लाने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगे।

बीते मेलों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने यहां क्षेत्र को कई सौंगातें दी हैं। जिनसे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है। मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मुनिकीेरेती-ढालवाला रोशन रतूड़ी, नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी,

कर निरीक्षक मुनिकीरेती पालिका अनुराधा गोयल, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
пинап