
डोईवाला : नगर पालिका डोईवाला की पहली बोर्ड बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्षा सुमित्रा मनवाल ने सागर मनवाल को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
मीडिया को जारी विञप्ति में बताया गया है कि चेयरमैन सुमित्रा मनवाल द्वारा अपने सामान्य कार्यों के लिए सागर मनवाल को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
मौसी-भांजे का है रिश्ता :
सागर मनवाल डोईवाला की चुनी गयी अध्यक्षा सुमित्रा मनवाल के रिश्ते में भांजे लगते हैं। उनकी चेयरमैन की जीत में चुनाव की बागडोर सागर मनवाल के हाथ में रही है।चुनाव की पूरी कार्य-योजना को अमलीजामा पहनाने में सागर मनवाल
सूत्रधार की भूमिका में रहे हैं।
राजनिती की समझ रखते हैं सागर मनवाल :
सागर मनवाल एक राजनैतिक पृष्ठ्भूमि के परिवार से आते हैं। आपके पिताजी कंवर सिंह मनवाल जॉलीग्रांट के दो बार निर्वाचित प्रधान रहने के साथ ही गन्ना सहकारी समिति के डायरेक्टर भी रहे हैं। सागर मनवाल स्वयं जॉलीग्रांट के निवर्तमान ग्राम प्रधान है तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश संगठन सचिव हैं। 










