
सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट के द्वारा जारी Covid-19 बुलेटिन में
शाम 7 बजे तक 51 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि की गयी है।
अब राज्य में कुल 2881 कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस हो गए हैं।
आज सर्वाधिक केस उधम सिंह नगर से 28 मामले आये हैं।
इसके अलावा बागेश्वर 2,देहरादून 12,चमोली 1,
चम्पावत 1,नैनीताल 4,पौड़ी 1,
उत्तरकाशी से 2 मामले सामने आये हैं।
राज्य में एक्टिव केस 582 हैं।
जबकि इलाज के बाद 2231 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इनमें से आज 120 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
अब तक कोरोना से जुड़े मामलों में 41 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
कोरोना मरीजों की डबलिंग रेट 48.23 दिन है।
रिकवरी रेट 77.44 % है।