pinko казино
DehradunHaridwarUttarakhand

डोईवाला से करेंगे सीएम राज्य भर के कॉलेज में फ्री WI FI का शुभारंभ

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करें 8077062107

(Priyanka saini)

डोईवाला: शहीद दुर्गा मल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) उत्तराखंड के सहयोग से राज्य के 105 राजकीय महाविद्यालयों

एवं 5 विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा निदेशालय हेतु 4G इंटरनेट कनेक्टिविटी /वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का

शुभारंभ दिनांक 8 नवंबर रविवार को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल होंगे।

व समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत करेंगे।

समारोह में देहरादून जिले के समस्त विधायक गण एवं मेयर भी उपस्थित रहेंगे ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डीसी नैनवाल ने बताया कि 4G कनेक्टिविटी से

प्रदेश के उच्च शिक्षा के सभी छात्र छात्राओं को शैक्षिक सामग्री आसानी से प्राप्त हो सकेगी।

एवं छात्र विभिन्न वेबसाइट,प्लेटफार्म से अपने अध्ययन सामग्री को निशुल्क प्राप्त कर पाएंगे ।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ एसके कुड़ियाल ने कहा कि इस सुविधा से प्रमुख रूप से शहरी क्षेत्र के साथ

साथ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में

निशुल्क इन्टरनेट/वीडियो कानफ्रेंसिंग की सुविधा प्राप्त कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button
пинап