pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला में हाथी ने कुचल कर स्थानीय व्यक्ति को मार डाला

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : डोईवाला के लच्छीवाला में बीती रात एक हाथी के द्वारा स्थानीय व्यक्ति को कुचल कर मार डाला गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के लच्छीवाला में रहने वाली एक स्थानीय महिला जब आज सुबह जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई तो उसके द्वारा देखा गया कि किसी व्यक्ति का शव वहां पर पड़ा हुआ है.

इस घटना की जानकारी जब स्थानीय पुलिस को दी गई तो लच्छीवाला के लोकल लोग भी मौके पर पहुंचे जहां देखने पर उस व्यक्ति की शिनाख्त एक स्थानीय व्यक्ति के रूप में की गई है.

जानकारी के मुताबिक वह बीते 3 दिनों से घर से गायब थे.

आज सुबह जब एक महिला के द्वारा जंगल में देखा गया कि एक लाश जंगल में पड़ी है.

 व्यक्ति का शव पूरी तरह से निर्वस्त्र था हाथी ने बुरी तरह से पैरों से कुचल कर इस व्यक्ति को मार डाला है.

प्रथम दृष्टया यह मामला हाथी के द्वारा कुचलने का प्रतीत हो रहा है.

पुलिस द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है.

Related Articles

Back to top button
пинап