DehradunPolitics

भाजपा डोईवाला मंडल कार्यकारिणी घोषित, रविंद्र बेलवाल और मनमोहन नौटियाल बने मंडल महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ऋषिकेश जिले के अंतर्गत डोईवाला मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों सहमति संस्तुति पर आज कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है.
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

देहरादून : इस कार्यकारिणी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रविंद्र बेलवाल को मंडल महामंत्री बनाया गया है मनमोहन नौटियाल को भी महामंत्री का दायित्व दिया गया है.

इसके साथ ही कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें से 3 पुरुष और एक महिला शामिल है मंडल उपाध्यक्ष में प्रेम सिंह क्षेत्री, विनय जिंदल ,पुष्कर नेगी और कोमल देवी शामिल हैं.

कार्यकारिणी में पांच मंत्री बनाए गए हैं जिनमें 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है.

मंडल मंत्री के रूप में कार्यकारिणी में संतोषी बहुगुणा ,कृष्णा तड़ियाल, अंकित काला, गणेश रावत और अजय लोधी को शामिल किया गया है.

कोषाध्यक्ष राजन गोयल को बनाया गया है मंडल मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, सोशल मीडिया आदेश पंवार और आईटी सरदार हरजिंदर सिंह को शामिल किया गया है.

Related Articles

Back to top button