pinko казино
Uttarakhand

गौला बैराज में डूबने से काठगोदाम पुलिस चौकी इंचार्ज की मौत

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
file pic
रजनीश प्रताप सिंह तेज

नैनीताल : जनपद नैनीताल अंतर्गत काठगोदाम के पुलिस चौकी इंचार्ज की पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गयी है जिससे पुरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 5 बजे काठगोदाम पुलिस चौकी प्रभारी दारोगा अमरपाल एक सिपाही और एक अन्य व्यक्ति के साथ होली खेलने के बाद गौला बैराज पर नहाने के लिये गये थे.
 इसी दौरान अमरपाल और एक सिपाही डूबने लगे गौताखोरों के द्वारा डूबते हुये सिपाही को बचा लिया गया लेकिन चौकी इंचार्ज बचाये नही जा सके.

किसी तरह उन्हें पानी से निकालकर नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.

इस दुर्घटना की सूचना पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.

फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टेम के लिये भेज दिया गया है.

मृतक दारोगा अमरपाल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

इस घटना से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है.

पुलिस का आधिकारिक बयान 

आज दिनांक 19.03.2022 को समय 16.51 बजे थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक को गौला बैराज काठगोदाम में ड्यूटी कर्मचारीगण द्वारा जरिए दूरभाष सूचना दी गई की SI अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम बैराज में ड्यूटी एवम बचाव कार्य के दौरान डूब गए है.

इस सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, मौके पर मौजूद ड्यूटी कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गाड़िया, द्वारा बताया गया की में बैराज में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त था.

समय करीब 16.45 बजे si अमरपाल सिंह, कांस्टेबल संजय साहनी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, के साथ मौके पर आए थे, जो बैराज में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को बाहर भेज रहे थे.

इसी दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक कोरंगा पुत्र कुंवर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुलर थाना कपकोट जिला बागेश्वर , हाल संविदा कर्मी शीशमहल काठगोदाम बैराज में नहाने के दौरान डूबने लगा.

जिसकी बचाने की अपील पर कांस्टेबल प्रताप गाड़िया, बैराज में कूदा, जिसके पीछे से SI अमरपाल सिंह भी बैराज में कूद पड़े.

दोनो के द्वारा उक्त दीपक कोरंगा को बचाया गया, एवम कांस्टेबल प्रताप गाड़िया उक्त व्यक्ति दीपक को बाहर निकालकर लाने लगा, इसी दौरान SI अमरपाल सिंह बैराज के भंवर में फंसकर डूबने लगे.

जिसे बचने को जाने तक बैराज के चैनल में डूब गए .

इसके पश्चात बैराज के गेट को खुलवाकर SI अमरपाल सिंह को बाहर निकलवाकर बृजलाल हॉस्पिटल लाया गया, जहा डॉ० द्वारा si अमरपाल को मृत घोषित कर दिया गया.

Related Articles

Back to top button
пинап