pinko казино
DehradunHaridwarUttarakhand

पीएम नरेंद्र मोदी हुये प्रभावित,देहरादून के स्टूडेंट अनुराग रमोला को लिखा पत्र

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता से सहज संवाद के लिये दुनिया भर में विख्यात हैं उन्होंने देहरादून के एक छात्र को पत्र लिखकर उसके विचार और पेंटिंग की सराहना की है.

> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर देहरादून के छात्र से हुए प्रभावित
> छोटी उम्र में ही छात्र की समझ से प्रभावित हो अनुराग रमोला को लिखा पत्र
> नरेन्द्र मोदी ऐप और narendramodi.in की वेबसाइट पर अपलोड की फोटो
> ‘भारत की आजादी के अमृत महोत्सव’ पर विचार और पेंटिंग की करी सराहना
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करे 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :

देहरादून के 11 वीं कक्षा के छात्र हैं अनुराग रमोला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समय-समय पर संवाद स्थापित कर देश की युवा पीढ़ी, खासकर छात्रों का मनोबल बढ़ाते रहते हैं. ‘मन की बात’ हो, ‘परीक्षा पर चर्चा’ हो या निजी संवाद हो, प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा विभिन्न माध्यमों से युवाओं की चिंताओं और जिज्ञासाओं को समझकर उनका उत्साहवर्धन किया है.

इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर देहरादून के 11वीं कक्षा के छात्र अनुराग रमोला के पत्र का जवाब देकर उनकी कला और उनके विचारों की सराहना की है

विचारों की परिपक्वता और पेंटिंग से प्रभावित

अनुराग के विचारों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा है, ‘आपकी वैचारिक परिपक्वता, पत्र में लिखे आपके शब्दों और पेंटिंग के लिए चुने गए विषय ‘भारत की आजादी के अमृत महोत्सव’ से परिलक्षित होती है।

मुझे खुशी है कि किशोरावस्था से ही आपमें राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों की समझ विकसित हुई है और आप एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं

युवा पीढ़ी के योगदान को बताया महत्वपूर्ण

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सभी देशवासियों के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है: “आजादी के इस अमृत काल में सामूहिक शक्ति की ऊर्जा और ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में हमारी युवा पीढ़ी का योगदान महत्वपूर्ण होगा’’

अनुराग को सफल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे जीवन में रचनात्मकता तथा योग्यता-अनुरूप सफलता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे

अनुराग को प्रेरित करने के लिए इस पेंटिंग को नरेन्द्र मोदी ऐप और narendramodi.in की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अनुराग ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्र हित से जुड़े विषयों पर अपने विचारों से अवगत कराया था।

अनुराग ने अपने पत्र में लिखा था कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना, पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री से मिलती है

गौरतलब है कि अनुराग रमोला को कला एवं संस्कृति के लिए 2021 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है

Related Articles

Back to top button
пинап