pinko казино
DehradunExclusiveHaridwarUttarakhand

देखें वीडिओ : 30 मिनट तक सुरकंडा रोपवे में फंसे रहे विधायक किशोर उपाध्याय और श्रद्धालु

उत्तराखंड के टिहरी जिले से विधायक किशोर उपाध्याय सुरकंडा रोपवे में फंस गये.
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून : किशोर उपाध्याय सुरकंडा माता के दर्शन कर लौट रहे थे.

बीते दिनों ही सुरकंडा देवी रोपवे शुरू किया गया था।

किशोर उपाध्याय सुरकंडा माता के दर्शन कर ट्रॉली से वापस लौट थे अचानक उनकी ट्रॉली बीच हवा में फंस गई.

इस ट्रॉली में विधायक किशोर उपाध्याय सहित लगभग 40 से 50 श्रद्धालु फंसे.

हालांकि, किसी के हताहत की खबर नहीं है लेकिन काफी देर तक विधायक किशोर उपाध्याय बल्कि सभी पर्यटक भी ट्रॉली में फंसे हुए थे .

बताया जा रहा है कि किसी टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण रोपवे में दिक्कत हुयी जिसके बाद मौके पर तैनात इंजीनियरों ने टैक्नीकल फॉल्ट को दुरुस्त कर रोपवे शुरू किया गया और समय रहते विधायक किशोर उपाध्याय सहित तमाम फंसे लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

क्या कहा किशोर उपाध्याय ने

मैं प्रशासन को यह कहना चाहता ट्रॉली का हवा में रुकना और मेरे साथ लगभग 40 से 50 श्रद्धालु इसमें फंसना यह बड़ा गंभीर विषय है हम किसी की जान से नहीं खेल सकते इस विषय को प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button
пинап