CrimeDehradun

रेलवे स्टेशन डोईवाला से हाथ से मोबाइल फोन लूट का आरोपी गिरफ्तार

Dehradun : डोईवाला रेलवे स्टेशन पर एक युवक के हाथ से मोबाइल फोन लूटकर भागने वाले एक व्यक्ति को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के भानियावाला अंतर्गत जोगियाना में रहने वाले रोशन लाल शर्मा के पुत्र दीपेन शर्मा का यह मामला है

28 अप्रैल 2023 की सुबह 9:00 बजे दीपेन शर्मा किसी काम से डोईवाला के रेलवे स्टेशन पर उपस्थित थे इसी दौरान एक अनजान आदमी ने उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन REAL-ME GT MASTER ग्रे रंग झपट कर छीन लिया और नौ दो ग्यारह हो गया

इस मोबाइल लूट की घटना की जानकारी 2 मई 2023 को दीपेन के द्वारा डोईवाला कोतवाली में दी गई जिसके बाद इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम

यूके तेज से जुड़ने के लिये

वाट्सएप्प करें 8077062107

रजनीश प्रताप सिंह तेज

इस लूट की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत अपने तंत्र को सक्रिय किया और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सभी संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने गौर से देखा तो आखिरकार पुलिस इस मोबाइल फोन लूट की घटना के आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो गई

पुलिस द्वारा आज सुबह डोईवाला की खता रोड से 36 साल की उम्र वाले विजय कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है

आरोपी विजय कुमार डोईवाला के राजीव नगर का रहने वाला है

बरामदगी
———————–
01-REAL-ME GT MASTER ग्रे रंग

विवरण अभियुक्त
————————
विजय कुमार पुत्र श्री होतीलाल निवासी राजीवनगर थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-36 वर्ष

पुलिस टीम
===============
1- SI मुकेश कुमार
2- हे0का0 सुधीर सैनी
3- हे0का0 मुकेश रावत
4- हे0का0 देवेंद्र नेगी
थाना डोईवाला,देहरादून

 

 

 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru