pinko казино
DehradunExclusiveHaridwarNationalUttarakhand

श्री केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वायरल वीडियो

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया है जिसके बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के कार्रवाई के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति ने पुलिस चौकी केदारनाथ को तहरीर सौंपी.

वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को बेरोकटोक मंदिर के बाह्य परिसर में घुमा रहा है.

तथा मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है.

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश / आदेश जारी किये थे कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे

तथा ऐसे कृत्य करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाये.

इसी क्रम में आज मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी ने थाना-चौकी केदारनाथ को तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने की भी अपेक्षा की है.

ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Related Articles

Back to top button
пинап