pinko казино
HealthUttarakhand

( कोरोना ) प्राइवेट हॉस्पिटल के 70% बेड रिज़र्व और एमबीबीएस,नर्सिंग अंतिम वर्ष छात्रों की सेवा लेने की तैयारी

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ने के लिए
वाट्सएप करें 8077062107

देहरादून : सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए सभी से एकजुट होने की बात कही है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज कैंप ऑफिस में प्राइवेट हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

श्री रावत ने कहा कि ओपीडी के लिए लोगों को ईसंजीवनी पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी प्राइवेट हॉस्पिटल से अनुरोध किया है कि
वह उनके यहां उपलब्ध बेड के कम से कम 70% बेड कोविड के लिए आरक्षित कर दें।

ऑक्सीजन वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ने पर सरकार को इससे अवगत कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम रायपुर में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में एमबीबीएस और नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों की सेवाएं ली जा सकती है।

सीएम ने कहा कि सामान्य स्थिति वाले कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में रखा जाए या होम ट्रीटमेंट किया जाए।

ताकि गम्भीर रोगियों के लिये आने वाले समय में आक्सीजन सपोर्ट बेड व अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध रहें। सचिव अमित नेगी ने कहा कि निजी अस्पतालों द्वारा सरकार से पूरा सहयोग किया जा रहा है। हम इनके लगातार सम्पर्क में हैं। आने वाले समय की जरूरत को देखते हुए दवाईयों व अन्य उपकरणों, आक्सीजन की उपलब्धता का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में बताया गया कि स्पोर्टस स्टेडियम रायपुर में 1000 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इनमें आक्सीजन सपोर्ट भी होंगे।

कोरोनेशन में 100 बेड की क्षमता विकसित की जा रही है। जौलीग्रांट अस्पताल में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं।

यहां 150 बेड और लगाए जाएंगे।

एम्स ऋषिकेश में 400 बेड एक्टीवेट हो जाएंगे।

महंत इन्द्रेश में 80 आईसीयू बेड हैं। राज्य सरकार इन्हें आक्सीजन उपलब्ध कराएगी।

कैंट बोर्ड चिकित्सालय में 150 बेड कोविड के लिए आरक्षित कर लिये गये हैं।सभी निजी अस्पतालों द्वारा कोविड से लङाई में हर सम्भव सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सचिव शैलेश बगोली, प्रभारी सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय,

डीएम आशीष श्रीवास्तव, हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के वीसी डॉ विजय धस्माना

सहित एम्स ऋषिकेश, सीएमआई, महंत इंद्रेश अस्पताल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
пинап