DehradunUttarakhand

(विडियो देखें) “छोटे साहिबजादों की बड़ी कुर्बानी” की याद में निकाला नगर कीर्तन

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से
प्रशिक्षण प्राप्त रजनीश सैनी द्वारा संचालित
न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज़” CALL : 8077062107

देहरादून : सिखों के दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों की कुर्बानियों की याद में आज गुरुद्वारा शहीदी सिंघा नुन्नावाला की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र सिंह पंवार नगर कीर्तन का दर्शन करते हुये।

जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत के साथ ही मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने भाग लिया।

सिख संगत ने श्रद्धापूर्वक नगर कीर्तन के शुरू में चल रहे पंज प्यारों सहित श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का दर्शन किया।

बैग पाइपर बैंड ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। 

आप विडियो देखियेगा :—–

श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार गुरदीप सिंह ने “यूके तेज़” को बताया

कि,”गुरु महाराज के परिवार का बिछोहा 22 दिसंबर को हो गया था।

28 दिसंबर तक गुरु घर की करीब छह शहीदी हुई।गुरु गोविन्द सिंह महाराज ने अपने परिवार को धर्म और हिंदुस्तान के लिये न्यौछावर कर दिया

लेकिन अपने धर्म पर आंच नही आने दी,ईस्लाम कबूल नही किया।

उस वक़्त औरंगजेब का शासन था और वो चाहते थे कि गुरु महाराज मुग़ल सल्तनत के अधीन आ जायें

लेकिन गुरु महाराज ने हिन्दू और हिंदुस्तान के लिये अपने परिवार की कुर्बानी दी।”

नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

नगर कीर्तन में प्रधान गुरदीप सिंह,श्री गुरुद्वारा साहिब नुन्नावाला के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह,मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र सिंह पंवार,

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,श्री सुखमणि साहिब सेवा समिति के डॉ. देवेंद्र सिंह,

अरविंदर सिंह,सरदार बलविंदर सिंह,डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी,ओमकार सिंह,

कमलजीत कौर,जसविंदर सिंह,दलजीत कौर,जसविंदर कौर सोढ़ी,

इंदरजीत सिंह लाडी,ललित पंत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button