pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

फर्जी IPS बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

fake-ips-officer-arrested-for-multi-lakh-fraud-dehradun-police-succeed-

देहरादून :- 16 जुलाई 2026:खुद को कभी आईपीएस (IPS), कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी, तो कभी रॉ (RAW) एजेंट बताकर लोगों को करोड़ों की चपत लगाने वाले एक शातिर जालसाज को देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है

एसएसपी देहरादून की पुलिस टीम ने जालसाज को सीएसआई (CSI) तिराहा, मसूरी रोड से गिरफ्तार किया

आरोपी के पास से पुलिस ने सेना और पैरामिलिट्री की वर्दियां, फर्जी आईकार्ड, विजिटिंग कार्ड और वायरलेस सेट बरामद किए हैं

नौकरी लगवाने और काम कराने के नाम पर की लाखों की ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज थीं:

  1. केस 1 (15 लाख की ठगी): डाकरा बाजार निवासी अंशुल उपाध्याय ने तहरीर दी थी कि आरोपी यशोवर्धन ने खुद को बड़ा अधिकारी बताकर उनकी दिवंगत मां के नाम पर एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 15 लाख रुपये ठग लिए।

  2. केस 2 (रक्षा मंत्रालय में नौकरी का झांसा): कैनाल रोड निवासी डॉ. अनुषा को आरोपी ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया और रक्षा मंत्रालय में ‘डाटा साइंस कंसलटेंट’ की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर राजपुर थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बचपन का अधूरा सपना बन गया अपराध का रास्ता

पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे किए, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। आरोपी आर० यशोवर्धन (35 वर्ष) देहरादून के गढ़ी कैंट की ऑफिसर्स रेजिडेंशियल कॉलोनी का रहने वाला है और उसके पिता एक वरिष्ठ सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) अधिकारी हैं।

“बचपन से पिता के साथ रहने के कारण मैंने बड़े अधिकारियों का रुतबा और सुविधाएं देखी थीं।

मेरा सपना भी आईपीएस बनने का था। कई साल तक यूपीएससी (UPSC) की तैयारी की, लेकिन जब असफल रहा तो मैंने खुद ही फर्जी आईपीएस अधिकारी बनने का नाटक शुरू कर दिया।

लोगों पर रौब झाड़ने और आसानी से पैसे ऐंठने के लिए मैंने फर्जी आईडी और विजिटिंग कार्ड छपवा लिए।” — आरोपी यशोवर्धन (पुलिस पूछताछ में)

आरोपी के पास से बरामद हुआ सामान

पुलिस ने आरोपी के पास से जालसाजी में इस्तेमाल होने वाला भारी सामान बरामद किया है:

  • 05 फर्जी आई कार्ड (विभिन्न सरकारी एजेंसियां)

  • 08 फर्जी विजिटिंग कार्ड

  • 25 पुलिस और सेना के लोगो (Logos)

  • 03 जोड़ी आर्मी और पैरामिलिट्री की वर्दी

  • 03 फर्जी रिबन

  • 01 वायरलेस सेट और 01 लैपटॉप

Related Articles

Back to top button
пинап