pinko казино
Dehradun

चीनी मिल मजदूर संघ डोईवाला के चुनाव में ,गोपाल शर्मा अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश बने महामंत्री

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज चीनी मिल मजदूर संघ का चुनाव संपन्न हुआ

जिसमें सभी की सहमति से गोपाल शर्मा को अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश वर्मा को महामंत्री बनाया गया

उपाध्यक्ष पद पर विजय ढिंगिया, अफजल हुसैन मंत्री सोनू विश्वकर्मा, सह मंत्री राजिंदर कुमार, कोषाध्यक्ष रेवती प्रशादी को बनाया गया

संघ की सलाहकार सोनी कुरैशी व सरंक्षक मंडल में भाजपा नेता ईश्वर चंद अग्रवाल,दरपान बोरा,सागर मनवाल,मनोज नोटियाल,नरेन्द्र सिंह नेगी नन्दू को रखा गया

चीनी मिल के वरिष्ठ कर्मचारी नवाबुद्दीन के नेतृत्व में सम्प्पन हुए चुनाव में कई कर्मचारियों ने भाग लिया

चीनी मिल मजदूर संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि चीनी मिल मजदूर संघ हमेशा चीनी मिल कर्मचारियों की लड़ाइयों को लड़ता आ रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा।

चीनी मिल में कई समस्याएं हैं जैसे मृतक आश्रितों की नियुक्ति, फिटमेंट प्रक्रिया आदि कई वर्षों से रुकी हुई है

जिसके लिए जल्द संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर गन्ना मंत्री तक से वार्ता की जाएगी

चुनाव में अफजल हुसैन ,रेवती प्रसाद ,त्रिलोकी प्रसाद ,विजय ढिंगिया, बाबूलाल प्रसादी वर्मा ,सोनू विश्वकर्मा ,मयंक कुमार ,अशोक धीमान ,राजेश हेलेन ,भीम सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
пинап