pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

धामी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार,5 विधायक बनाये गये नये मंत्री

Dhami Government Expanded in Uttarakhand; New Ministers Appointed

Uttarakhand Cabinet Expansion

देहरादून,20 मार्च 2026 : एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है

आज उत्तराखंड के लोकभवन में नये मंत्रियों का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया गया

चुनावी वर्ष में प्रवेश के ठीक पहले मंत्रिमंडल विस्तार से कईं समीकरणों को साधने की कोशिश की गयी है

आज सुबह 10 बजे उत्तराखंड के लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया

बारिश के कारण समारोह को सिमित करना पड़ा है

मीडियकर्मियों को भी शपथ-ग्रहण के लिए वीडियो लिंक से जुड़ने का अनुरोध किया गया

आज राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया

धामी मंत्रिमंडल में इन्हें मंत्री बनाया गया है

देहरादून जिले से खजान दास,हरिद्वार जिले से मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा के अलावा भरत सिंह चौधरी,और भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाया गया है

शपथ ग्रहण के दौरान खजान दास,मदन कौशिक,प्रदीप बत्रा,राम सिंह कैड़ा ने हिंदी में शपथ ग्रहण की

जबकि भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की

Related Articles

Back to top button
пинап