DehradunUttarakhand

लच्छीवाला नेचर पार्क का हुआ लोकार्पण,अब बनेगा “एडवेंचर पार्क”

वेब पत्रकारिता के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डोईवाला स्थित लच्छीवाला नेचर पार्क का लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने इसकी सेकंड फेज में “एडवेंचर पार्क” बनाये जाने की भी बात कही है।

इस अवसर पर लेजर एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के सोंग को भी रीलिज किया गया।

संस्कृति की है झलक :–

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ने लच्छीवाला नेचर पार्क के लिए वन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्क पूरे देश के लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर पार्क के द्वितीय चरण के काम के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पार्क में हमें अपनी सांस्कृतिक और पुरातन धरोहर को देखने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव नये भारत का सूत्रपात है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता से एक दिन पूर्व देश के एक भाग को अलग करके पाकिस्तान का निर्माण किया गया। जो कि अखण्ड भारत की भावना से अलग था।

चार महीने में होगा शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन :—

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान बढा है। यह हमारे वीर जवानों की शहादत और शौर्य है, जिसके कारण हम देश में सुरक्षित महसूस करते हैं। चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों के साथ कोरोना की चुनौति से भी सफलतापूर्वक लङे हैं। गलवान घाटी में हमारे वीर जवानों ने चीन की सेना के दांत खट्टे कर दिये।

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान हमारे देश में चल रहा है। 80 करोङ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन मिल रहा है।  प्रधानमंत्री ने हमारे अनुरोध पर राज्य को कोविड वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई हैं।

इस माह हमें 17 लाख डोज मिल चुकी हैं। चार माह में राज्य में शतप्रतिशत वैक्सीनैशन कर देंगे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्हें यहाँ से संबंधित हर प्रकार की जानकारी है।

वन विभाग की बदली है इमेज :—

वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्ष में वन विभाग की इमेज बदली है। अब यहां सकारात्मक सोच से काम हो रहा है। वन विभाग प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहा है। लच्छीवाला नेचर पार्क अनूठा पार्क है।

देश विदेश से लोग यहां आकर खुशी की अनुभूति करेंगे। कोटद्वार में टाईगर सफारी पर काम चल रहा है।

 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी, पी के पात्रो सहित पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा,पूर्व राज्य मंत्री राजपाल रावत,पूर्व राज्य मंत्री खेम सिंह पाल,धीरेंद्र सिंह पवार,

माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ,लच्छीराम राम लोधी,प्रेम सिंह पम्मी राज, ललित जायसवाल,पंकज बहुगुणा ,मनीष नेगी, सुंदर लोधी, कृष्ण कुमार, रोहित क्षेत्री, सभासद संदीप नेगी ,वीरेंद्र रावत, ललित पंत, कमल गोला ,विक्रम सिंह नेगी ,विकास ,बख्तावर सिंह,सभासद प्रदीप नेगी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!