किसान नेता युद्धवीर की गिरफ्तारी और क्षेत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे ने भेजा ज्ञापन

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : किसान नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी के विरोध एवं किसानों की समस्याओ के समाधान हेतु संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला नें उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति क़ो भेजा ज्ञापन।
आज संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले किसान नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी के विरोध मे अखिल भारतीय स्तर पर विरोध हो रहा है
इसी क्रम मे डोईवाला संयुक्त किसान मोर्चे नें युद्धवीरसिंह की सरकार द्वारा गिरफ़्तारी का विरोध करते हुए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्टपति व क्षेत्रीय मांगो क़ो लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड क़ो ज्ञापन भेजा।
किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह व किसान नेता मोहित उनियाल नें कहा कि किसानों के मुद्दों पर सरकार बिल्कुल फेल हो चुकी
सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं से ज्यादा चुनाव पर है।
उन्होंने कहा कि ये देश और ख़ासकर उत्तराखण्ड के किसानों का दुर्भाग्य है कि सरकार अभी तक प्रदेश मे गन्ने के रेट की घोषणा नहीं कर पायी है
इससे पता चलता है सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन हो चुकी।
किसान नेता उमेद बोरा और किसान सभा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह नें कहा कि गन्ना मिल चले हुए लगभग,20 दिन हो चुके लेकिन भुगतान कि कोई प्रक्रिया मिल द्वारा शुरू नहीं की.
उन्होंने कहा ज़ब सरकार द्वारा गन्ने के रेट की हीं घोषणा नहीं की गयी तों भुगतान कैसे होगा ये समझ से परे है।
एडवोकेट मनोहर सैनी नें सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के चलते आज किसान आंदोलन के लिये मजबूर है
उन्होंने राज्य सरकार से तुरंत गन्ने का रेट 500/=₹ प्रीति कुंतल किये जाने की घोसणा करने की मांग की।
आंदोलन को किसान मोर्चा आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र बालियां एवं किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नें किसान नेता युद्धवीर सिंह क़ो गिरफ्तार करके अपना किसान विरोधी चेहरा बेनक़ाब किया है।
उन्होंने कहा युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी महज युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी नहीं अपितु पुरे संयुक्त किसान मोर्चे की गिरफ्तारी है।
प्रदर्शन क़ो ज़ाहिद अंजुम,एडवोकेट साकिर हुसैन, महेश लोधी, सरजीत सिंह,बिन्दा भाई,प्रेम सिंह पाल आदि नें भी सम्बोधित किया।
प्रदर्शन मे मुख्य रूप से गुरचरण सिंह, करेशन सिंह, हरबंश सिंह, जगजीत सिंह, अमरीक सिंह, ध्यान सिंह, बलविंदर सिंह,शुभम कम्बोज, हरविंदर सिंह,जागीर सिंह सहित काफ़ी संख्या मे किसान उपस्थित हुए।