pinko казино
Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,3 की हुई मौत

Car Plunges into 250-Meter-Deep Gorge in Rudraprayag; 3 Dead

रुद्रप्रयाग,23 अप्रैल 2026 : रुद्रप्रयाग जनपद के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई,

जब एक अनियंत्रित वाहन मुख्य मार्ग से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा

सूचना मिलते ही SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम ने विकट परिस्थितियों के बीच रात के अंधेरे में मोर्चा संभाला।

हादसे की सूचना और तत्काल एक्शन

हादसा रात करीब 11:54 बजे हुआ, जब वाहन संख्या UK 13 TA 1991 भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था।

सूचना प्राप्त होते ही अगस्तमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर दस्तक दी।

चुनौतीपूर्ण रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

घने अंधेरे और खड़ी ढलान के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था।

टीम ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई।

वाहन में तीन युवक सवार थे, जिन्हें निकालने के लिए टीम ने रात भर पसीना बहाया।

प्रशासन और पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को मुख्य मार्ग (रोड हेड) तक पहुँचाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई।

वाहन में सवार व्यक्तियों का विवरण:

नवीन सिंह (30): निवासी औरिंग

अमित सिंह (35): निवासी सुरसाल

अंशुल (28): निवासी सुरसाल

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
пинап