
दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
अभी वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाये जाने पर अरुण सूद और राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण के उपाध्यक्ष नेपाल सिंह कश्यप का आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लॉक सभागार डोईवाला में स्वागत किया गया।
योग्यता के पारखी हैं मुख्यमंत्री :—
स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए दर्जाधारी राज्यमंत्री करण बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बेहद पारखी हैं।
वो व्यक्ति की योग्यता को समझ-बूझकर ही प्रदेश के विकास को गति देने के लिए सही समय पर सही पद देकर सम्मान करते हैं।
उन्होंने मत्स्य पालन का अनुभव रखने वाले नेपाल सिंह कश्यप को और अंतर्राष्ट्रीय खेल का अनुभव रखने वाले अरुण सूद को योग्यता के आधार पर ही राज्यमंत्री बनाया है।
टूटे को जोड़ना और रूठे को मनाना है :—
भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भाजपा एक ऐसी पार्टी बनायी है जो राष्ट्रवादी सोच रखती है।
जाति,धर्म,क्षेत्र से ऊपर उठकर एक ऐसा राष्ट्र जिसमें संस्कृति-सभ्यता,योग और गंगा आदि का समावेश हो।
इसी राष्ट्र चिंतन के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन पायी है।जिसमें कार्यकर्त्ता की कद्र होती है।
भाजपा में ही एक चायवाला देश का प्रधानमन्त्री बन सकता है।उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत अभूतपूर्व विकास कर रहे हैं।
उनके बनाये हुए पुल को देखने आज पर्यटक आ रहे हैं।अब सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वो पार्टी के लिए काम करते हुए जो टूटे हैं उनको जोड़ने और रूठे को मनाने का काम करे।
1000 लोग जुड़े मत्स्य पालन से :—
राज्यमंत्री स्तर नेपाल सिंह कश्यप ने कहा कि मत्स्य पालन उनका पैतृक व्यवसाय है।
आज हरिद्वार जनपद में 1000 से अधिक लोग मत्स्य पालन से जुड़े हैं।
कम रकम से मत्स्य पालन को शुरू किया जा सकता है।
जिसके लिए सरकार द्वारा 40 से लेकर 60 प्रतिशत तक की अनुदान की व्यवस्था की गयी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दिलवायी BCCI से मान्यता :–
राज्यमंत्री स्तर अरुण सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने विशेष प्रयासों से
‘द बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया’ (BCCI) से
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (UCA) को मान्यता दिलवायी है।
उत्तराखंड में खिलाडियों को सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाओं के संबंध में
वार्ता करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
अरुण सूद ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द नई खेल नीति बनाई जाए।
अब उत्तराखंड में जल्द ही खेल के क्षेत्र में दिन बहुरेंगें।
फ्रेश वॉटर फिश की है अपार संभावना :—
भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में फ्रेश वॉटर फिश पर काम किये जाने की आवश्यकता है।
अगर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये जायें तो उत्तराखंड ताजे पानी की मछली की देश में आधी आपूर्ति कर सकता है।
कार्यक्रम का संचालन मनवर नेगी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,
दिनेश सजवान, सभासद राजेश भट्ट, संदीप नेगी, हिमांशु राणा,ईश्वर सिंह रौथाण, मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, कोमल कन्नौजिया,
चंद्रकला ध्यानी, नितिन बर्थवाल निशांत थापा, राकेश नौटियाल, आरती लेखडा, अनिता अग्रवाल, संगीता डोभाल, आशा सेमवाल,
पंकज बहुगुणा,माया अधिकारी, सोनू गोयल, चन्दन जयसवाल, सतेन्द्र चौधरी, चन्द्रभान सिंह,सुंदर लोधी, गोवर्धन ममगाईं आदि उपस्थित रहे।