डोईवाला में हुआ संयुक्त ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य स्तरीय सम्मेलन

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला में आज संयुक्त ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया
यह सम्मेलन डोईवाला की गन्ना समिति के किसान सभागार में आयोजित किया गया
सम्मेलन का संचालन किसान मोर्चा के राज्य संयोजक गंगाधर नौटियाल ने किया
किसान मोर्चे के प्रदेश संयोजक बल्ली सिंह चीमा ने कहा कि आज देश की स्थिति बहुत भयावह हो चुके है
किसान मजदूर और आम आदमी परेशान है ऐसे माहौल में सभी को एकजुट होकर इन विपरीत परिस्थितियों के खिलाफ लामबद्ध होना पड़ेगा
मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह जखमोला ने कहा कि सरकार की किसान ,मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया है
जिसके तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 26, 27 और 28 नवंबर 2023 को तीन दिवसीय धरना दिया जाएगा
इस धरने में पूरे प्रदेश से हजारों मजदूर किसान अलग-अलग जिलों से भाग लेंगे
उन्होंने आह्वान किया कि अपने आत्म सम्मान के लिए सभी किसान और मजदूरों को इस आंदोलन में भागीदारी करते हुए इसको सफल बनाना है
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी किसान और मजदूरों को सरकार की इन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़नी पड़ेगी
अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि देश के हालात खराब है जिसके चलते देश का युवा मजदूर और किसान ही नहीं बल्कि हर वर्ग परेशान है
मीडिया पर निशाना साधते हुए आनंद सिंह नेगी ने कहा कि अधिकांश मीडिया भी सरकार की चापलूसी में लगा है
देश बर्बादी की ओर जा रहा है
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवान ने कहा कि देहरादून में होने वाले तीन दिवसीय धरने के माध्यम से इस बहरी गूंगी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा
किसान मोर्चा के राज्य संयोजक गंगाधर नौटियाल ने कहा कि यह आंदोलन आने वाले समय में किसानों और मजदूरों को मजबूत होने का मौका देगा
इस धरने को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर तैयारी करने की आवश्यकता है
संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ताज, किसान सभा जिला अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह ,राष्ट्रीय लोकदल के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बालियान ने तीन दिवसीय धरने को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखें
सम्मेलन क़ो सीटू के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, किसान सभा प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली,डोईवाला गन्ना सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज नौटियाल,किसान सभा डोईवाला मण्डल के अध्यक्ष बलबीर सिंह, डोईवाला मे बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी, किसान यूनियन के नेता रणवीर सिंह चौहान, किसान सभा मंडल सचिव याक़ूब अली, डोईवाला कृषक फ़ेडरेशन के अध्यक्ष उमेद बोरा, किसान चेतना मंच से प्रवीण कुमार, ज़ाहिद अंजुम, हरकमल सिंह,गुरनाम सिंह आदि नें सम्बोधित करते हुए सभी मजदूर व किसानों से 26 से 28 नवंबर 2023 तक देहरादून मे चलने वाले मजदूर व किसानों के धरने क़ो सफल बनाने कि अपील की।
संयुक्त सम्मेलन मे अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, जगजीत सिंह, बलबीर सिंह बिन्दा भाई, मलकीतसिंह, प्रेम सिंह, जसवंत सिंह, बस्ती लाल, रविंदर सिंह, पुरषोत्तम बडोनी, परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह गोगी, रविंद्र कुमार नौडियाल, शाहिद अली, कृष्ण गुनियाल, जसबीर सिंह, उस्मान अली, सिंगाराम, हुसैन अहमद, हिमांशु नेगी, विशाप थॉमस, जितेंद्र कुमार, लखवीर सिंह, गणपत सिंह बिष्ट,साधुराम,प्रीतम सिंह, प्रीतपाल दीपक मल्होत्रा, कमल अरोड़ा करनेल सिंह, गुरचरण सिंह, किशन सिंह सहित मजदूर एवं किसान संगठनों के लोग शामिल हुए।