pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

अस्पताल पहुंचे SSP, विकासनगर हादसे में घायल कांस्टेबल का जाना हाल

SSP Arrives at Hospital; Inquires About Condition of Constable Injured in Vikasnagar Accident

 

देहरादून,8 अप्रैल 2026 : कर्तव्य की वेदी पर अपनी जान जोखिम में डालने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने आज महंत इंद्रेश अस्पताल का दौरा किया।

एसएसपी ने विकासनगर की दुस्साहसिक घटना में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल लोकेंद्र की कुशलक्षेम जानी

उन्होंने उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को दिए निर्देश

SSP Dehradun प्रमेन्द्र डोभाल आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को खुद अस्पताल पहुंचे

उन्होंने घायल सिपाही का उपचार कर रहे चिकित्सकों की टीम से विस्तृत वार्ता की।

उन्होंने डॉक्टरों से कांस्टेबल लोकेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट लिया

एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

एसएसपी ने कहा कि घायल पुलिसकर्मी को राज्य के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

परिजनों को बंधाया ढांढस

अस्पताल में मौजूद लोकेंद्र के परिजनों से मुलाकात के दौरान कप्तान भावुक नजर आए

उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि पूरी पुलिस फोर्स इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, “लोकेंद्र ने बहादुरी का परिचय दिया है, विभाग उनके बेहतर उपचार और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव वित्तीय और प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित करेगा।”

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि 7 और 8 अप्रैल की दरमियानी रात विकासनगर क्षेत्र में हंगामे की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल लोकेंद्र और एक अन्य व्यक्ति को हरियाणा नंबर की कार के चालक ने कुचलने का प्रयास किया था।

नशे में धुत आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से लोकेंद्र पर गाड़ी चढ़ा दी थी,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लेहमन अस्पताल से महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया था,

जहाँ फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

इस दौरे के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा,

वहीं अपने जवानों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है।

Related Articles

Back to top button
пинап