
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107


रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
देहरादून :स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ विजय धस्माना के पिता का निधन हो गया है.
उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित श्मशान में किया जा रहा है.
डॉ विजय धस्माना के पिता दिनेश चंद्र धस्माना काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे.
कल दोपहर लगभग 1:30 बजे ऋषिकेश स्थित उनके निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली.
वह ऋषिकेश के आईडीपीएल स्थित मीरा नगर गली नंबर 2 में रह रहे थे.
स्वर्गीय दिनेशचंद्र का जन्म 30 जून 1940 को हुआ.वह ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल में सेवारत रहे.
स्वर्गीय दिनेश चंद्र धस्माना के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं.
आज हरिद्वार स्थित खड़खड़ी शमशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है.









