DehradunNationalUttarakhand

SRHU के छात्र अब बनेंगे बिजनेस एनालिटिक्स और फिनटेक में एक्सपर्ट

SRHU students will now become experts in business analytics and fintech

Dehradun,13 February :Swami Rama Himalayan University (SRHU), जौलीग्रांट ने अपने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है।

विश्वविद्यालय ने विश्व की दिग्गज ‘बिग फोर’ कंपनियों में शामिल Ernst & Young  (EY) के साथ एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी का उद्देश्य उद्योग और अकादमिक जगत के बीच की दूरी को कम करना तथा छात्रों को भविष्य की तकनीकों में दक्ष बनाना है।

यह पहल विश्वविद्यालय की ‘लाइफ का कंपस’ थीम के अनुरूप है,

जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना है,

बल्कि उन्हें जीवन और करियर की सही दिशा भी देना है।

एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार कमांडर चल्ला वेंकटेश्वर (सेनि.) तथा ईवाई की ओर से निदेशक आनंद अखौरी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि अर्न्स्ट एंड यंग जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ यह साझेदारी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन (Digital Transformation) और बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के इस दौर में यह पहल छात्रों को बेहतर करियर विकल्प और पेशेवर दक्षता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने बताया कि यह समझौता विशेष रूप से विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

एमओयू के अंतर्गत एमबीए और बीबीए कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए बिजनेस एनालिटिक्स (Business Analytics) में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे,

जबकि बी.कॉम के विद्यार्थियों को फिनटेक (FIntech) में विशेष प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. ए.के. देवरारी, महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान, डॉ. तरुणा गौतम, डॉ. ऋत्विक दूबे, डॉ. रजनीश क्लेर तथा डॉ. अपूर्व त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button