CrimeDehradun

पानी की टंकी पर चढ़ी 2 महिलाएं,एम्स से हैं निष्कासित,पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूले

आप वीडियो में देखियेगा पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं :—–

देहरादून : ऋषिकेश स्थित आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (एम्स) से निष्कासित आउटसोर्सिंग पर पूर्व में रखी गयी दो महिलाएं आज ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गयी।

इसकी खबर लगते है पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फुल गए और वो इनकी मान-मन्नौवल में जुट गए।

इन महिलाओं की मांग है कि एम्स प्रशासन द्वारा निष्कासित कर्मचारियों को बहाल किया जाये।

क्या है मामला ?

ऋषिकेश स्थित एम्स प्रशासन के द्वारा आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कुछ कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया गया था।

ये निष्कासित कर्मचारी बीते दो महीने से एम्स के गेट के समीप अपना धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज इन 2 महिलाओं के अपनी बहाली की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ने से ये मामला गर्मा गया है।

आपको बता दें की कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर एम्स ऋषिकेश शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है।

जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस मामले में सीबीआई जाँच तक की मांग की गयी है।

एक निष्कासित महिला कर्मचारी का कहना है कि एक अन्य महिला कर्मचारी को सिर्फ इस वजह से एम्स से निष्कासित कर दिया गया क्यूँकि उसके पति ने एम्स के खिलाफ धरने में भाग लिया था।

बहरहाल इन महिलाओं के पानी की टंकी पर चढ़ने से शासन-प्रशासन हलकान है।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru