
सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107
(प्रियंका सैनी) देहरादून: डोईवाला के बुल्लावाला गाँव में
शहीद उधम सिंह के 81वे बलिदान दिवस पर अंतरराष्ट्रीय सर्व काम्बोज
समाज सहित विभिन्न संगठन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिओ ने
अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतरराष्ट्रीय सर्व काम्बोज समाज के जिलाध्यक्ष मनोज काम्बोज ने कहा
शहीद की कोई जाति धर्म नहीं होता वह देश के प्रति एक समर्पित योद्धा होते है।
शहीद उधम सिंह काम्बोज भारत के इतिहास में एक ऐसे ही सच्चे क्रांतिकारी के रूप में दर्ज है।
वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देश की क्रांति में शहीद उधम सिंह काम्बोज
का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने कहा कि हम सभी देशवासी
शहीद उधम सिंह के 81वे शहादत दिवस पर अपना नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी गौरव सिंह कांग्रेसी नेता मोहित शर्मा
राजवीर खत्री पूर्व ग्राम प्रधान परविंदर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह तरियाल,
रणजीत सिंह, दीपक रावत, दिनेश कांबोज ,विजय कुमार ,जगदीश कांबोज ,
पंचायत सदस्य शुभम कंबोज पदम सिंह , एहसान अली डॉ वेद प्रकाश कंडवाल,
कमल गोला, विजय बक्शी ,सुंदर लोधी श्याम सिंह समेत ग्रामीणों ने कार्यक्रम
में बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित की.