pinko казино
DehradunUttarakhand

देहरादून हाईवे (माजरी) में स्कूल बस और बाइक का एक्सीडेंट, सेना के जवान की मौत

School Bus and Motorcycle Collide on Dehradun Highway (Majri); Army Soldier Dies

देहरादून,11 मई 2026 : आज दोपहर डोईवाला के माजरी ग्रांट क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया।

हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक मोटरसाइकिल और स्कूल बस के बीच भीषण टक्कर हो गयी

टक्कर में भारतीय सेना के एक जवान की मृत्यु हो गयी है , जबकि उनका साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

दोपहर में हुआ एक्सीडेंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार,यह एक्सीडेंट आज दोपहर लगभग 02:30 बजे हुआ है।

संदीप सिंह रावत और कुलदीप सिंह रावत (पुत्रगण अर्जुन सिंह रावत, निवासी देहरादून) अपनी मोटरसाइकिल (UK-15-7693) पर सवार होकर हरिद्वार से देहरादून की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान, पाल मोहल्ला माजरी ग्रांट की ओर से हाईवे पर चढ़ रही एक स्थानीय स्कूल की बस (UK 14 AP 0638) और मोटरसाइकिल की मुरथल ढाबे के समीप आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल में एक को किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची

जिसके द्वारा घायलों को आपातकालीन स्थिति में हिमालयन हॉस्पिटल (जौलीग्रांट) पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद संदीप सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दूसरे घायल कुलदीप सिंह रावत का उपचार जारी है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस दुखद समाचार के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

Related Articles

Back to top button
пинап