DehradunUttarakhand

डोईवाला के बुल्लावाला में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन

"Run for Unity" organized at Bullawala, Doiwala

देहरादून 29 अक्टूबर 2024 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) :

भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुल्लावाला में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया

राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम में विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ:

कार्यक्रम का शुभारंभ मुस्लिम बस्ती बुल्लावाला की मस्जिद से मोहम्मद शफी अभिभावक और चंद्र प्रकाश पाल प्रधानाध्यापक द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।

इस मौके पर सहायक अध्यापक बसारत अली, दिलदार अली, जहीर अहमद और सुभाष चंद ने भी सहयोग प्रदान किया।

दौड़ का समापन:

दौड़ का समापन विद्यालय प्रांगण में हुआ, जहां श्रीमती सरोज बाला प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यिकाएं अरुणा नैथानी एवं सुनीता रावत ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

प्रतिभागियों के नाम:

रन फॉर यूनिटी में जूनियर वर्ग में बालकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

  • कक्षा 7 (बालक वर्ग):

    1. अनिकेत – प्रथम स्थान
    2. अंशुमन – द्वितीय स्थान
    3. रूद्र सिंह पुंडीर – तृतीय स्थान
  • कक्षा 7 (बालिका वर्ग):

    1. अंशिका – प्रथम
    2. हिमानी – द्वितीय
    3. तृप्ति – तृतीय
  • प्राथमिक बालक वर्ग:

    1. पवन कुमार – प्रथम
    2. अंशुमन – द्वितीय
    3. अमन – तृतीय
  • प्राथमिक बालिका वर्ग:

    1. अरुणा – प्रथम
    2. वैष्णवी – द्वितीय
    3. खुशी – तृतीय

निबंध प्रतियोगिता के परिणाम:

निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता दिखाई।

  1. गौरव – प्रथम
  2. नव्या – द्वितीय
  3. अंशिका – तृतीय

इस अवसर पर, प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश पाल ने भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru