pinko казино
DehradunUttarakhand

रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रैवलर एक्सीडेंट : 8 घायल ,2 की मौत, 10 लापता

Rudraprayag Tempo Traveler Accident: 8 injured, 2 dead, 10 missing

रुद्रप्रयाग ,26 जून 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया.

चारधाम यात्रा पर जा रही एक यात्री बस (UK 08 PA 7444, 31 सीटर) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई

यह बस सुबह रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी

घटना की सूचना मिलते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर से पुलिस बल के साथ-साथ एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं

रेस्क्यू टीमों ने त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया

दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 20 यात्री सवार थे,

जिनमें से 8 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है।

इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें AIIMS ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया है।

घायलों का विवरण 

1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष
2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष
3. ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष
4. अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष
5. भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष
6. भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष
7. पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष
8. सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष

मृतकों का विवरण

1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष
2. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 17

लापता व्यक्तियों का विवरण

1. रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष
2. मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष
3. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 48 वर्ष
4. गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष
5. संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष
6. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष
7. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 52 वर्ष
8. चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष
9. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष
10. सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी के तेज बहाव, विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं गहराई के कारण कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना हुआ है

तथा SDRF, NDRF, जिला पुलिस, फायर सर्विस व अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम घटनास्थल पर लगातार सर्चिंग कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button
пинап