देहरादून,6 मई 2026 : राजधानी के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क पर विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट करने वाले 5 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है।
क्या था मामला ?
5 मई 2026 को डालनवाला निवासी यश मित्तल ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी थी
जिसमें बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सड़क पर उनके साथ विवाद किया और फिर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर घायल कर दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 28/2024 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।
जांच और सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि यह मामला ‘रोड रेज’ (सड़क पर वाहन चलाने को लेकर हुआ विवाद) का था।
हालांकि, पीड़ित ने लूट का भी अंदेशा जताया था,
लेकिन पुलिस जांच में साक्ष्यों के आधार पर मारपीट की पुष्टि हुई है।
घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही, हमले के वक्त इस्तेमाल की गई कार (संख्या: UK-07-CB-6929) को भी बरामद कर लिया गया है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1 – सुजल पुत्र श्री आदेश श्रीवास्तव निवासी 60/1 इंदिरा कॉलोनी चख्खुवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष ।
2-मयंक श्रीवास्तव पुत्र श्री आदेश श्रीवास्तव निवासी 7/1 इंदिरा कॉलोनी चख्खुवाला देहरादून उम्र- 20 वर्ष।
3-अमन पुत्र श्री शिव थापा निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी चख्खुवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष ।
4-सुमित पुत्र कमल सोनकर निवासी 95 चक्खुवाला मोहल्ला कोतवाली नगर उम्र 28 वर्ष
5- नवीन यश सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर 14 नशविला रोड देहरादून उम्र-24 वर्ष
बरामदगी:-
घटना में प्रयुक्त फ्रान्क्स कार संख्या: यू0के0-07-बीएच-8747
पुलिस टीम:-
1- म0उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिंदाल
2- का0 मनोज उप्रेती
3- का0 योगेश सैनी
4- का0 सूरज राणा
5- का0 दिनेश यादव





