Dehradun

डोईवाला के जीवन वाला में बाइक और हाइड्रा का एक्सीडेंट,स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : आज रात्रि डोईवाला के जीवन वाला में एक हाइड्रा वाहन और बाइक की सड़क दुर्घटना हो गई है।

जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि लगभग 9:00 बजे जीवन वाला

में स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के नजदीक

आइशर इंफ्रा कंपनी के हाइड्रा और एक बाइक की टक्कर हो गई।

जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

इस युवक के सिर में गंभीर चोट है।

दांया पैर फ्रैक्चर और कान से खून बह रहा है।

यह युवक बेहोशी की हालत में है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची

और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,डोईवाला लाया गया

जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून ले जाया जा रहा है।

युवक के पास से 1530 रुपये और एक मोबाइल फोन मिला है।

एक्सीडेंट में मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण युवक के

परिजनोंऔर परिचितों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru