pinko казино
DehradunUttarakhand

( गुड न्यूज़ ) उत्तराखंड पहुंची 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप

पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ने के लिए
वाट्सएप करें 8077062107
( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विशेष

प्रयासों के बाद प्रदेश को आज 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन प्राप्त हो गए है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों पर आज सुबह ही स्टेट प्लेन

को अहमदाबाद भेजा गया था।

राज्य सरकार का यह विशेष विमान रेमडिसिविर इंजेक्शन की

खेप लेकर उत्तराखंड पहुंचा।

अब प्रदेश में अब अगले कुछ दिनों तक रेमडिसिविर इंजेक्शन की किल्लत नहीं होगी।

अहमदाबाद से इस खेप के आ जाने के बाद कोविड 19

संक्रमण के बाद इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले

रेमडिसिविर इंजेक्शन का पर्याप्त कोटा प्रदेश के पास हो जाएगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है

कि सभी जिलों में रेमडिसिविर इंजेक्शन के खपत और

अनुपात तय करते हुए पर्याप्त मात्रा में रेमडिसिविर इंजेक्शन भेज दिए जाएं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जूझ रहे किसी

भी प्रदेशवासी को रेमडिसिविर इंजेक्शन की कमी ना हो।

बीते 72 घंटों में उत्तराखंड में लगभग 11 हजार

रेमडिसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हो गई है।

बीते शनिवार को भी उत्तराखंड में 3500 रेमडिसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हुई थी।

अगले 24 घंटों में उत्तराखंड को 2000 रेमडिसिविर इंजेक्शन की और आपूर्ति हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button
пинап