pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

रिलायंस ज्वैल्स डकैती के मुख्य आरोपी प्रिंस का रिश्तेदार गिरफ्तार

• रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में दून पुलिस ने की गिरफ्तारी
• डकैती के मुख्य अभियुक्त प्रिंस के रिश्तेदार को किया अरेस्ट
• अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद
• आरोपी को विशेष कार्य के लिए गैंग द्वारा भेजा गया था देहरादून
• इस जानकारी के आधार पर पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : बीती 9 नवंबर को देहरादून रिलायंस शोरूम लूट कांड से संबंधित मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार के ममेरे भाई सुड्डू कुमार को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है

22 वर्षीय सुड्डू कुमार बिहार के जिला सारन अंतर्गत थाना मडौड़ा,पोस्ट अमनौर, के जमालपुर गाँव का रहने वाला है

सुड्डू कुमार को थाना सहसपुर पुलिस द्वारा कस्बा रामपुर पीठ स्थल सारना नदी किनारे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त को घटना में शामिल गैंग द्वारा विशेष कार्य के लिए देहरादून भेजे जाने की जानकारी मिली है, जिससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
пинап