( तांत्रिक क्रिया ) धन-दौलत प्राप्ति के लिए कछुये की पूजा-पाठ के चक्कर में थे तभी डोईवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
– रजनीश सैनी
देहरादून : अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर तांत्रिक अनुष्ठान करने जा रहे कुछ व्यक्तियों को कानून के उल्लंघन के आरोप में डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार का लिया है।
हमारे समाज में जहां एक ओर प्रकृति को ईश्वर का स्वरुप मानते हुये पेड़ से लेकर पशु,वन्य जीवों की पूजा की जाती है। जिसका सीधा अर्थ प्रकृति और वन्य जीव संरक्षण है।
वहीं कुछ लोग अंधविश्वास के चलते उल्लू,कछुआ,दो मुंह वाला सांप आदि का तांत्रिक क्रिया में गलत इस्तेमाल करते हैं।
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ़ नेचर (IUCN) ने रेड डाटा बुक में संरक्षित वन्य जीवों को सूचीबद्ध किया हुआ है।ताकि इन्हें दुनिया से विलुप्त होने से बचाया जा सके।
दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ हुये गिरफ्तार :—
इंस्पेक्टर डोईवाला के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कछुए को हमारे यहां शुभ माना जाता है।कछुए की पूजा करने से धन दौलत की प्राप्ति होती है। हरिद्वार स्नान करने के बाद लाल तप्पड़ के जंगल में यह पूजा करवानी थी।
यहां हम पूजा करने के लिए कछुए को लेकर आए थे इस लालच में कि हमें धन दौलत की प्राप्ति होगी। हम कछुए को लेकर लाल तप्पड़ की तरफ आए थे तभी चेकिंग के दौरान आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।
बरामदगी:-
1 दुर्लभ प्रजाति का कछुआ
2 कार संख्या HR 30L 0195
नाम पता अभियुक्त गण
1. रोहित पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी f/2 भीम सैनि कॉलोनी बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा
2 गोविंद पुत्र राम पत्र निवासी सिकंदरपुर थाना खेड़ी खितौला जिला गुड़गांव हरियाणा
3 प्रहलाद कुमार सन ऑफ गणेश कुमार निवासी शाहपुरा थाना बल्लबगढ़ फरीदाबाद हरियाणा
4 धरम वीर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम ठोरका थाना हयातपुर जिला गुड़गांव हरियाणा
पुलिस टीम*
1 उप निरीक्षक अजय रावत
2 उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत
3 कां सतपाल भंडारी
4 कां स्वप्निल ऋषि