pinko казино
Dehradun

राज्य किसान सैनिक एकता मंच ने किया “सम्मान कार्यक्रम” और कार्यकारिणी विस्तार

Dehradun : राज्य किसान सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा महासचिव दरपान बोरा के नेतृत्व में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

अतिथियों ने किया सम्मान

आज आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड पीएससी के पूर्व सदस्य सुमेर चंद रवि और पूर्व डीएसपी गुरदीप सिंह ग्रेवाल पहुंचे

जिनके द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया

मुख्य अतिथि सुमेर चंद रवि ने कहा कि राज्य किसान एक सैनिक एकता मंच से जुड़े सभी पदाधिकारी किसानों ,सैनिकों और स्थानीय जनता के हित में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे जिनके सकारात्मक परिणाम होंगें

इस अवसर पर मंच के द्वारा मेधावी छात्र विवेक सिंह ,आस्था धमांदा और हिमांशी रावत को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

इन कार्यकारणी का हुआ विस्तार

जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है महासचिव दरपान बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुड़कावाला मंडल अध्यक्ष रूपचंद लोधी, डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष कमल अरोड़ा, लछीवाला मंडल अध्यक्ष कपिल वर्मा ,दूधली मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, विक्रम सिंह मंडल अध्यक्ष खैरी के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है

कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव जरनैल सिंह के द्वारा किया गया

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल ,तरसेम सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट ,आशीष गोसाई ,अमृत सिंह ,भूप सिंह, राकेश कुमार ,हरि किशोर ,वेद प्रकाश ,राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, रिंकू, माया क्षेत्री, नरेंद्र कुमार, दीवान सिंह, प्रदीप कुमार, राजवीर चौधरी ,दीपक मल्होत्रा आदि किसान व पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button
пинап