pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

प्रेमनगर मामला : घर पर फायरिंग और लाखों की रंगदारी मांगने वाली 15 हजार की इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार

Premnagar Case: Female accused—carrying a ₹15,000 reward—arrested for firing at a house and demanding extortion worth lakhs.

देहरादून : प्रेमनगर में घर पर फायरिंग कर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रही

15 हजार रुपये की इनामी अभियुक्ता को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस टीम ने आरोपी महिला को सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 की रात EHT लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर निवासी सीमा राजपूत के घर पर फायरिंग की गई थी।

आरोप है कि अर्जुन निवासी झिंझोली, सोनीपत, विकास बलारा निवासी रोहतक तथा दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी, सोनीपत ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फायरिंग की और सीमा राजपूत वादिनी के पति से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

इस मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में मु0अ0सं0-99/2026, धारा 109(1), 308(4) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस घटना में शामिल अमन पुत्र सुपेंद्र, निवासी नालापानी, डीएल रोड, डालनवाला, देहरादून का नाम सामने आया था।

पुलिस ने उसे 10 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं, मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार उत्तराखंड से बाहर दबिश दे रही थीं।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

उनके लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

प्राप्त सूचना के आधार पर 31 वर्षीय इनामी अभियुक्ता दीपिका पत्नी रविंदर दहिया, निवासी नाहरी, सोनीपत, हरियाणा को 10 सितंबर 2026 को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्ता

1- दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा, उम्र 31 वर्ष)

Related Articles

Back to top button
пинап